Google Analytics पिपरिया बीजेपी कार्यालय में हुआ था स्वागत,आज कॉलेज पदाधिकारियों ने ज्वाइन करी NSUI - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया बीजेपी कार्यालय में हुआ था स्वागत,आज कॉलेज पदाधिकारियों ने ज्वाइन करी NSUI

पिपरिया बीजेपी कार्यालय में हुआ था स्वागत,आज कॉलेज पदाधिकारियों ने ज्वाइन करी NSUI


पिपरिया:-छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मुंह की खानी पड़ी हैं।पहले PG कॉलेज पिपरिया में एक भी पदाधिकारी परिषद का नहीं जीत पाया।वही रही सही कसर गर्ल्स कॉलेज छात्र संघ चुनाव में जीते पदाधिकारियों ने और कर दी।दरअसल ABVP ने गर्ल्स कॉलेज में जीती सभी छात्राओं को अपना प्रत्याशी बताते हुए BJP कार्यालय में उनका स्वागत कर दिया।इस स्वागत में सभी bjp नेता मौजूद रहे।फूल-मालाओं से इन पाधिकारियो का भव्य स्वागत किया गया।माइक से परिषद नेताओ के शान में कसीदे भी पढ़े गए।परंतु आज गर्ल्स कॉलेज की इन छात्राओं ने NSUI ज्वाइन करने की बात कहते हुए नगर कांग्रेस कमेटी को सहमति पत्र दिया हैं।एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गर्ल्स कॉलेज अद्यक्ष संगीता महरोलिया,उपाद्यक्ष शीरीन बनो,सचिव शिवानी विश्वकर्मा ने कहा हम सभी NSUI से ही हैं।



No comments

Powered by Blogger.