HEADER ADVERTISEMENT
LATEST NEWS SLIDER
ADVERTISEMENT

19 Sept 2017

क्या प्रहलाद पटेल से सीख लेंगे अन्य जनप्रतिनिधि!

क्या प्रहलाद पटेल से सीख लेंगे अन्य जनप्रतिनिधि!


पिपरिया-:आज कल सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसद प्रहलाद पटेल की नाले में उतर कर सफाई करने की फोटो वायरल हो रही हैं।फोटो में बताया जाता हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पटेल गंदे नाले में उतर कर सफाई अभियान चला रहे हैं।जिस नाले का फ़ोटो वायरल हो रहा हैं।वंहा तो नियमित सफाईकर्मी भी उतरने से कतराते हैं।परंतु पटेल और उनके कुछ साथी सहज ही नाले की सफाई कर रहे हैं।



वही दूसरी ओर बीजेपी के कई जनप्रतिनिधी तो सफाई अभियान का मजाक बनाते हुए नजर आते हैं।यह नेता हाथों में झाड़ू लेकर पहले से साफ जगह पर सफाई करते हैं।इनका मजाक आम जनता तक कई बार सोशल मीडिया पर उड़ाते हुए दिखाई देती हैं।परंतु इनको कोई फर्क नहीं पड़ता वही दूसरी ओर एक ऐसे जननेता की फ़ोटो सामने आ रही हैं जो पार्टी के कहने पर हर बार अपनी लोक सभा सीट बदल चुनाव में उतर bjp की इज्जत बचाता हैं।प्रहलाद पटेल छात्र जिंदगी से ही विद्यार्थी परिषद की राजनीति करते आये हैं।इनने काफी कम उम्र में ही नर्मदा परिक्रमा कर लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया हैं।इस बार के केंद्रीय मन्त्री मण्डल विस्तार में प्रहलाद का नाम था परंतु अंतिम समय में उनका नाम कटवा दिया गया।वही जनता का कहना हैं की हमारे जनप्रतिनिधी प्रहलाद पटेल की तरह सफाई अभियान चलाए तो जनता के हित में होगा।



No comments:

Post a Comment

ADVERTISEMENT