Google Analytics PG कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ ABVP ने सौंपा ज्ञापन - Pipariya Peoples latest News update

PG कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ ABVP ने सौंपा ज्ञापन

PG कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ ABVP ने सौंपा ज्ञापन



पिपरिया:-:-शहर के PG कॉलेज में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ ABVP ने आज तहसीलदार को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए कहा की कॉलेज परिसर में इन दिनों भ्रस्टाचार का बोल बाला हैं।कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राजीव नवीरा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लेब असिस्टेंट को लेखपाल के पद पर पदस्थ कर रखा हैं।यह लेखपाल पिछले दिनों लोकायुक्त छापे में 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया हैं।वही कॉलेज परिसर में बिना टेंडर के लाखो के निर्माण कार्य प्रभारी प्राचार्य द्वारा कराये गए हैं।इसके साथ ही खेल मैदान बनाने के नाम पर कागजो में प्राचार्य ने लाखो रुपया खर्च किया हैं।जिसका कोई हिसाब किताब नहीं हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य नितिन गंगले के अनुसार इन सभी मामलो की सूक्ष्म जाँच होनी चाहिए।वहीABVP इन शिकायतों को लेकर कई बार ज्ञापन दे चूका हैं।परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।श्री गंगेले के अनुसार यदी इस बार PG कॉलेज प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगें।

No comments

Powered by Blogger.