Header Ads

Header ADS

बीजेपी विधायक प्रशिक्षण शिविर में खरी-खरी

बीजेपी विधायक प्रशिक्षण शिविर में खरी-खरी

पिपरिया--पचमढ़ी में बीजेपी विधायकों के 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का माहौल काफी गर्म रहा।हॉल बंद बैठक में बीजेपी विधायकों को अनुशासन का पाठ पढने का जैसे ही प्रयास किया गया।विधायकों का गुस्सा फुट पड़ा।अधिकांश विधायकों का कहना की मंत्री हमारी बात तक नहीं सुनते हैं।हवालदार से लेकर टीआई को बदलवाने के लिए sp के दरवाजे पर जाना पड़ता हैं।वही हमारी विधानसभा क्या काम जरूरी हैं।हमसे ही नहीं पूछा जा रहा हैं।वही 2018 के चुनाव देखते हुए सभी विधायकों ने एक स्वर में कहा की अभी भी पौने 2 साल हैं।यदी हमारी बात मानी गई तो सरकार को ही फायदा होगा।वही जब प्रशिक्षण देने वाले वक्ताओं ने विधायको से कहा की वह ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहे तो विधायकों ने कहा की जब पब्लिक के छोटे छोटे कार्य ही नहीं होंगें तो फिर जनता सवाल तो करेगी ही।उसका क्या जवाब दिया जाये।वही दूसरे दिन के प्रशिक्षण वर्ग में काफी कड़ा अनुशासन रहा।मीटिंग हॉल के आसपास भी किसी अन्य व्यक्ति को फटकने तक नहीं दिया गया।वही सत्र को आज दोपहर मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान संबोदित करेंगें।

No comments

Powered by Blogger.