Header Ads

Header ADS

माहेश्वरी महिला परिषद ने मनाया तीज महोत्सव


माहेश्वरी महिला परिषद ने मनाया तीज महोत्सव
पिपरिया। माहेश्वरी महिला परिषद द्वारा तीज के उपलक्ष मे सिंजारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहंदी,नेलआर्ट,हेयरस्टाइल,मनोरंजक खेल के साथ चटपटे व्यंजनो का भी लुफ्त उठाया गया। माहेश्वरी महिला परिषद पिपरिया द्वारा माहेश्वरी भवन मोहता प्लाट मे प्रदेश महिला परिषद की सहसचिव सरला भट्टर के मुख्य आतिथ्य,जिला सचिव आशा मालपानी,नगर महिला परिषद की सचिव अरूणा मूंदडा एवं सहसचिव साधना घुरका,कोषाध्यक्ष किरण हुरकट,पूर्व प्रदेशउपाध्यक्ष विमला भूतड़ा ,पूर्व सचिव शोभा पलोड की विशेष उपस्थिति मे सिंजारा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला परिषद प्रचार मंत्री अंजू घुरका ने बताया कि तीज के अवसर पर सिंजारा कार्यक्रम का आयोजन होता है इसी परंपरा के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजन अर्चन के बाद मनोरंजक खेल खेले गए। साथ ही महिलाओं को मेहंदी लगाई गई,नेलआर्ट बनवाये गये। महिलाओं को हेयरस्टाईल भी बनवायी गई। इस तीज महोत्सव में महिलाएं लाल,गुलाबी, नारंगी सांड़ियों के पारंपरिक परिधान मे तैयार होकर पहुंची थी। रूकमणी जावंधिया,राधिका बल्दुआ,कु.कामाक्षी घुरका,शीलू भूतडा,शिवानी जावंधिया,नीलू जेठा ,नुपूर राठी ने मेहंदी,हेयरस्टाईल ,नेलआर्ट मे अपनी विशेष भूमिका निभाई। तीज महोत्सव कार्यक्रम का संचालन नीलम भूतडा व नीता राठी ने किया। इस दौरान माहेष्वरी जिला महिला संगठन की नवर्निवाचित सचिव आशा मालपानी को पिपरिया महिला परिषद के पदाधिकारी सदस्यो ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

 
 

No comments

Powered by Blogger.