Header Ads

Header ADS

मुंबई-आगरा हाईवे पर भारवाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत

मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाली फाटे पर बाइक सवार एक युवक की भारवाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी। करीब चार घंटे तक नेशनल हाईवे की एक लेन पर जाम लगा रहा। इसे देखते हुए पुलिस ने दूसरी लेन से वाहनों का आवागमन कराया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निहाली के निवासी शांतिलाल पुत्र दयाराम दूध लेने के लिए जुलवानिया की ओर बाइक से आ रहा था। निहाली फाटे पर एक अज्ञात भार वाहन की चपेट में आने से शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया।

No comments

Powered by Blogger.