Header Ads

Header ADS

छात्राओं को पोर्न फिल्म, दिखाने वाले शिक्षक को 6 साल की सजा


गुना।छात्राओं को क्लास में पोर्न फिल्म दिखाने और उनसे अश्लील हरकत करने के आरोप में सरकारी स्कूल के शिक्षक प्रदीप सोलंकी को कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख रुपए का प्रदीप सोलंकी पर  जुर्माना भी लगाया गया है। सुनवाई पॉक्सो मामले की विशेष न्यायाधीश वर्षा शर्मा की अदालत में हुई।खास बात यह है कि शिक्षक के खिलाफ 5 छात्राओं ने जो बयान दिए थे।वह उससे पलट गईं थी।एक छात्रा अपने बयान पर अडिग रहीं, जिसके आधार पर सजा सुनाई गई।


-यह है मामला-


शासकीय अभिभाषक ममता दीक्षित ने बताया, प्रदीप सोलंकी विज्ञान का शिक्षक है।एक साल पहले कुछ छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन को पत्र लिखकर बताया था कि शिक्षक पढ़ाते वक्त अश्लील फोटो और पोर्न फिल्म दिखाते हैं।एक छात्रा ने छेड़छाड़ करने की बात भी कही थी।इसके बाद छात्राओं की शिकायत पर वार्डन ने कैंट थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिक्षक पर पॉस्को और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। बता दें कि मामले में बाल कल्याण समिति भी जांच करने स्कूल पहुंची थी।

No comments

Powered by Blogger.