पिपरिया नगर पालिका का अजब फ़रमान,अब जनसुविधा के लिए जाना होगा पहली मंज़िल पर!

 


पिपरिया:-शहर में इन दिनो नगर पालिका द्वारा लिए जा रहे अजब ग़ज़ब के निर्णय काफ़ी चर्चा में है।आम जनता का कहना है कि चूँकि नगर पालिका में कोई भी जनप्रतिनिधि (अध्यक्ष-पार्षद) नहीं है।इसके चलते CMO विनोद प्रजापति अपनी मनमानी पर उतारू है।CMO जनता से जुड़े अनेक मुद्दों और सुविधाओं को नज़र अंदाज कर जनविरोधी कार्य कर रहे है।हाल ही में CMO प्रजापति ने एक ऐसा अजब-ग़ज़ब का निर्णय लिया है।जिसे सुन कर हर ख़ास-आम को हैरानी हो रही है।नगर पालिका द्वारा शहर के मंगलवारा बाजार में बनाए गए जय प्रकाश शापिंग कम्पलेक्स में बनाए गए जनसुविधा केंद्र(मूत्रालय-शोचालय) को वंहा से हटा कर कम्पलेक्स के प्रथम तल मतलब की छत पर शिफ़्ट किया जा रहा है।इस जनसुविधा केंद्र की जगह पर दुकानो का निर्माण करा कर उनको बेचा जाना तय किया गया है।इसके लिए बक़ायदा टेंडर भी निकाल दिए गए है।वही आम जनता का कहना है की शापिंग कामपलेक्स में आने वाले बुजुर्ग-महिलायें छत पर जा कर कैसे इस जनसुविधा केंद्र का उपयोग कर पाएँगे।शापिंग काम्पलेक्स के मूल नक़्शे में छेड़-छाड किन नियमो के तहत की जा रही है।इसका जवाब नगर पालिका से लेने वाला और देने वाला कोई भी दिखाई नहीं दे रहा है।

CMO से नाराज़ है भाजपा नेता

वही नगर पालिका CMO की इस तरह की कार्यप्रणाली के चलते इलाक़े के कई भाजपा नेता उनसे नाराज़ चल रहे है।सारा शहर जानता है की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजीव जायसवाल की प्रजापति से पटरी नहीं बैठी तो वही हमारे सूत्र बताते है की भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल के भी कई जनहित के कामों को CMO प्रजापति लगातार नज़र अन्दाज़ करते हुए उनको कमतर आंक रहे थे।इसके चलते माधव ने भी CMO का तबादला पिपरिया से अन्यत्र करने की अनुशंसा प्रभारी मंत्री को कर दी है।CMO को पिपरिया से हटाने के प्रकरण में राजीव जायसवाल  एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष अग्रवाल मिल कर काम कर रहे है।अब देखना यह है की क्या यह दोनो नेता प्रजापति को हटा पाते है या फिर CMO प्रजा के “पति”बने रहते है।

No comments

Powered by Blogger.