नगर पालिका अद्यक्ष महिला के लिए आरक्षित,कांग्रेस-भाजपा से यह नाम आये सामने!

 


पिपरिया-:नगर पालिका चुनाव का बिगुल अद्यक्ष आरक्षण से शुरू हो चुका हैं।भोपाल में हुई आरक्षण प्रक्रिया में पिपरिया नगर पालिका अद्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए रखा गया हैं।आरक्षण प्रक्रिया होते ही दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया पर प्रचार भी शुरू कर चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी से सबसे सशक्त दावेदारों में पूर्व मंडी अद्यक्ष श्रीमतीं अरुणा जोशी का नाम सामने आया हैं।जोशी का पूरा परिवार संघ पृष्ठ भूमि से हैं।तो वही मंडी का उनका कार्यकाल भी काफी प्रशंसा पूर्ण रहा हैं।इसी तरह से 2 बार से नगर पालिका में पार्षद रही वर्तमान भाजपा महिला मोर्चा जिला अद्यक्ष श्रीमतीं ललिता पुरविया भी दावेदारी कर रही हैं।पुरविया का कहना हैं कि वह कई सालों से पार्टी में काम कर रही हैं।टिकिट पार्टी में सक्रिय महिला नेत्रियों को ही मिलना चाहिए।भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधी नवनीत नागपाल की धर्म पत्नी श्रीमती नीना नागपाल को भी जमीनी कार्यकर्ताओ का अच्छा खासा समर्थन प्राप्त हैं।नवनीत नागपाल स्वयं पिछले 2 दशकों से भी अधिक समय से सक्रीय राजनीति में रह कर कार्यकर्ताओ के काम करवा रहे हैं।नगर पालिका चुनाव की पूर्व तैयारी में नागपाल का भाजपा में आज की तारीख में कोई तोड़ दिखाई नहीं दे रहा हैं।वही भाजपा सासंद राव उदय प्रताप सिंह के सबसे ज्यादा नजदीकी खास समर्थको में शामिल बलराम सिंह बैस की पत्नी श्रीमती सरिता बैस की भी तगड़ी दावेदारी सामने आ रही हैं।पूर्व नगर पालिका अद्यक्ष के तौर पर बैस का कार्यकाल काफी विकास भरा रहा हैं।जिसे शहर की जनता आज भी सराहती दिखती हैं।भाजपा के अंदरखानो के हमारे सूत्रों की माने तो भाजपा जिला अद्यक्ष माधव अग्रवाल की पत्नी श्रीमती पूजा अग्रवाल भी प्रभावी दावेदारी जता सभी को चोंका सकती हैं।दरअसल इस समय प्रदेश भाजपा नेतृत्व के काफी करीबी माधव पार्टी की हाई लेवल राजनीति में काफी पहुंच-पकड़ वाले बताए जा रहे हैं।चुनिंदा आरएसएस नेताओ और पदाधिकारियों से माधव के संबंध काफी प्रगाण हैं।संघ के नेता उनको टिकिट के लिए उसी तरह समर्थन करेंगे।जैसा उनको भाजपा जिला अद्यक्ष बनते समय किया हैं।यदि जिला अद्यक्ष ठान लेंगे तो वह यह टिकिट पत्नी के लिए दिलवा सकते हैं।स्वयं पूजा अग्रवाल भी इन दिनों समाज सेवा व राजनीति में काफी सक्रिय हैं।भाजपा के कमल क्लब में शामिल पूजा अग्रवाल वैश्य समाज के सामाजिक कार्यक्रमो में भागीदारी करती रहती हैं।भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता माने जाने वाले गिरधर मल्ल भी अपनी पत्नी श्रीमतीं संगीता मल्ल के लिए दावेदारी करेंगे।पिछले 2 दशकों से भाजपा के युवा चेहरे के रूप में गिरधर मल्ल को पिपरिया ही नहीं जिले भर में पार्टी कार्यकर्ता सहित आम जनता जानती हैं।मल्ल समर्थको का कहना हैं कि गिरधर को उचित सम्मान पार्टी को देना चाहिए।भाजपा सहकारिता नेता जगदीश अग्रवाल की पत्नी श्रीमतीं संध्या अग्रवाल भी दावेदारी जता सकती हैं।जगदीश अग्रवाल पिछले कई दशकों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं।कांग्रेस से सामान्य सीट के लिए स कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मनीष शाह की पत्नी उर्वशी शाह भी दावेदार मानी जा रही हैं।मनीष शाह कांग्रेस की युवा इकाई NSUI व युवक कांग्रेस में काफी काम कर चुके हैं।वही लॉयन्स क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से वह नगर में काफी सक्रिय रहा करते हैं।ब्लाक कांग्रेस अद्यक्ष दिलीप पालीवाल भी अपनी पत्नी श्रीमतीं तृप्ति पालीवाल के लिए टिकिट मांगेंगे तृप्ति पालीवाल पूर्व में जनपद सदस्य रह चुकी हैं।तो वही वर्तमान में वह पालीवाल महिला विंग की अद्यक्ष भी हैं।वही पूर्व पार्षद किशोर डाबर भी अपनी पत्नी श्रीमतीं सुनीता डाबर के लिए दावेदारी कर रहे हैं।किशोर 2 पार्षद रह चुके हैं।स्वयं किशोर का नगर में अपना जीवंत जनसम्पर्क भी हैं। कांग्रेस से पूर्व जनपद सदस्य श्रीमतीं ज्योति अजय कटकवार, श्रीमतीं नीलम पचौरी सहित कई नाम सामने आ रहे हैं।वर्तमान कांग्रेस की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले पलिया परिवार से कौन दावेदारी करेगा यह साफ नहीं हो पा रहा हैं।सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक अर्जुन पलिया की पत्नी श्रीमतीं आरती पलिया नपा अद्यक्ष के लिए टिकिट की सबसे मजबूत दावेदार हो सकती हैं।

No comments

Powered by Blogger.