राखी पर अस्पताल में भर्ती शिवराज फोन पर बहन से बात कर हुए भावुक!


भोपाल-:रक्षा बंधन के दिन अपनी बहन शशि से राखी नहीं बंधवा पाने का मलाल सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चहरे पर साफ दिखाई दे रहा हैं।दरअसल शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव होने के कारण भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।इस दौरान सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व पड़ने से उनकी बहन शशि से उनकी केवल फोन पर बात हो सकी। फोन पर बात करते करते बहन-भाई दोनों ही काफी भावुक हो गए।कई वर्षों बाद यह पहला मौका हैं। जब शिवराज सिंह चौहान अपनी बहन से राखी नहीं बंधवा पाए हैं। शिवराज सिंह ने अस्पताल से प्रदेश की जनता को संदेश दिया हैं। 



जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने कहा हैं कि भाई-बहन के पावन स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन की प्रदेश की मेरी सभी बहनों को हार्दिक बधाई।आज बहन शशि ने फोन पर ही राखी के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं दी। बहन औऱ भाई का पवित्र बंधन और स्नेह ऐसा होता है कि जब आज हम नहीं मिल सके।


तो दोनों फोन पर ही भावुक हो गये। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अस्पताल में मेरे वॉर्ड में पदस्थ कोरोना योद्धा(अस्पताल स्टाफ) बहन सरोज ने बड़े स्नेह से मुझे राखी बांधी। ईश्वर से उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। मेरा यह जीवन बहनों के कल्याण और मध्य प्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है।बहन अर्चना ने आज अस्पताल में मुझे राखी बांधने का अनुरोध किया।वह मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की धर्म पत्नी हैं।जो स्वयं भी कोरोना पॉजीटिव हैं और अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती हैं। मैं बहन अर्चना के शीघ्र स्वस्थ होने और मंगलमय 
जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।आज जिन बहनों से नहीं मिल सका।उन सब को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। अगला रक्षाबंधन हम धूमधाम से मनायेंगे।

No comments

Powered by Blogger.