Header Ads

Header ADS

अपने ही सरकारी बंगले में कांग्रेसियों से घिर गए पूर्व मुख्यमंत्री "शिवराज"!

अपने ही सरकारी बंगले में कांग्रेसियों से घिर गए पूर्व मुख्यमंत्री "शिवराज"!

भोपाल-:चुनाव नेताओ से जो करा दे वह कम हैं।इन दिनों मध्य प्रदेश में भी लोकसभा चुनावों का खुमार नेताओ के सिर चढ़ कर बोल रहा हैं।सूबे के पूर्व मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज कल अपनी चुनावी सभाओं में वर्तमान कांग्रेस सरकार को किसान कर्ज माफी को लेकर घेर रहे हैं।इसी के जवाब में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधी मण्डल ने आज भोपाल में शिवराज सिंह के बंगले पर पहुंच कर उनको 21 लाख किसानों की जिलावार सूची सौंपी जिनका कर्ज राज्य सरकार ने माफ कर दिया हैं।सहज सरल पूर्व मुख्यमंत्री इस दौरान अपने ही बंगले पर कांग्रेसियों से घिरे नजर आए।वही शिवराज सिंह ने सभी कांग्रेसी नेताओं को चाय भी पिलाई।
दरअसल विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने किसान का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था।परंतु शिवराज सिंह लगातार राज्य की कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे।वही मामले पर शिवराज सिंह का कहना हैं कि वह कांग्रेस द्वारा दी सूची का अध्ययन कर ऐसे किसानों से भी मुलाकात करेंगे जिनका कर्ज माफ करने की बात कांग्रेस कह रही हैं।सूची देते समय कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, चंद्रप्रभाष शेखर , जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा,प्रवक्ता शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा,राजीव सिंह भूपेन्द्र गुप्ता,प्रकाश जैन जेपी धनोपिया,मांडवी चौहान,कैलाश मिश्रा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.