लोक सभा चुनाव से पहले बदला म.प्र का DGP!

लोक सभा चुनाव से पहले बदला म.प्र का DGP!


भोपाल-:लोकसभा चुनाव के ऐन पहले ही मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सूबे का पुलिस मुखिया बदल दिया हैं।अभी तक DGP की कमान संभाल रहे ऋषि कुमार शुक्ला को हटाते हुए अब V.K सिंह को DGP बनाया हैं।वही ऋषि कुमार शुक्ला को पुलिस हाउसिंग बोर्ड का अद्यक्ष बनाया गया हैं।सूत्रों की माने तो विधान सभा चुनाव के दौरान बीमारीं के चलते छुट्टी  पर रहे DGP शुक्ला से कांग्रेस आलाकमान नाराज था।गौरतलब हैं कि पूर्व भाजपा सरकार ने कई IPS की वरिष्ठता को दरकिनार कर ऋषि कुमार शुक्ला को DGP बनाया था।जिसके चलते प्रदेश के आईपीएस लॉबी शिवराज से नाराज थी। नए पुलिस मुखिया V.K सिंह को कांग्रेस सरकार में हावी ठाकुर लाबी मतलब की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह गुट का काफी करीबी माना जाता हैं।

No comments

Powered by Blogger.