पचमढ़ी का तापमान पहुंचा माईनस में,कड़ाके की ठंड से पर्यटक होटलों में दुबके!

पचमढ़ी का तापमान पहुंचा माईनस में,कड़ाके की ठंड से पर्यटक होटलों में दुबके!

पचमढी।साल के अंत में सतपुड़ा की रानी पचमढी में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं।ठंड का आलम यह हैं कि शनिवार को पचमढी का तापमान माईनस 1 डिग्री दर्ज किया गया हैं।अलसुबह होटलों के बाहर खड़ी गड़ियों पर बर्फ जम रही हैं।तो वही मैदानों में ऐसा लग रहा हैं कि बर्फ की चादर ढंक दी गई हो।क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टीयों के चलते पचमढी में पैर रखने की जगह नहीं हैं।होटल-लाज और सरकारी गेस्ट हाउस बिल्कुल फुल चल रहे हैं।वही कड़ाके की ठंड में जंहा पर्यटक देर रात तक पचमढी में घुमा करते थे।वह अब शाम 7 बजे से अपने होटलों में दुबक रहे हैं।वही होटल मालिको के अनुसार इस बार यदि रात में कोई कार्यक्रम करते हैं तो अलाव जलाना जरूरी हैं।वही शहर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप साहू के अनुसार यह माईनस 1 डिग्री तापमान शहर का हैं।यदि जंगल में अंदर स्थित बी फाल, धूपगढ़, राजेन्द्र गिरी, बड़ा महादेव,झील किनारे में तो यह तापमान कम से कम माईनस 3 डिग्री दर्ज किया जा सकेगा।ग़ौरतलब हैं कि पचमढी प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन हैं।

No comments

Powered by Blogger.