Google Analytics दरोगा जी धन्ना सेठो का चालान कब काटोगे! - Pipariya Peoples latest News update

दरोगा जी धन्ना सेठो का चालान कब काटोगे!

दरोगा जी धन्ना सेठो का चालान कब काटोगे!

पिपरिया-:शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं।हर जगह निर्माण कार्य चलने से आम जनता काफी परेशान हैं।वही दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस गरीब दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटने में व्यस्त नजर आता हैं। जबकि स्टेशन रोड पर बैठे धन्ना सेठो के चालान काटने की हिम्मत ट्रैफिक पुलिस की नहीं हो पा रही हैं।मंगलवारा बाजार से स्टेशन रोड पर स्थित किराना दुकानदार दिन भर अपनी दुकान के सामने ट्रक और ट्राली खड़ी कर सामान बेचा करते हैं।जिससे पैदल चलने वाले तक काफी परेशान हैं।इस बात की शिकायत कई बार नागरिको ने पुलिस से की हैं परंतु पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।आम जनता का कहना हैं कि ट्रैफिक पुलिस को गरीबो के चालान काटने के बजाय ट्रैफिक जाम करने वाले इन दुकानदारों के चालान काटना चाहिए।वही ट्रैफिक प्रभारी से जब इस विषय में सवाल किया गया तो वह स्टाफ कम होने का रोना रोते पाए गए।

No comments

Powered by Blogger.