Header Ads

Header ADS

चाइना के मोबाइल जेब में रख चीनी उत्पाद का विरोध कर रहे युवा नेता!

चाइना के मोबाइल जेब में रख चीनी उत्पाद का विरोध कर रहे युवा नेता!

पिपरिया-:भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भा जा यू मो ने आज चीनी उत्पादों के विरोध में भव्य रैली निकाली।इस दौरान सभी bjp नेता भी इस रैली में मौजूद रहे।रैली के आगे आगे बैनर में स्वदेशी अपनाओ का नारा बुलंद था।तो वही कार्यक्रम में चीनी उत्पाद की सांकेतिक होली भी जलाई गई।वही दूसरी ओर जब यह रैली निकल रही थी तब ही अधिकांश युवा मोर्चा कार्यकर्ता चाइना के मोबाइल उत्पाद से रैली की फोटो खींच रहे थे।ओप्पो,वीवो,और MI के मोबाइल हर किसी नेता के हाथ में देखने को मिल रहे थे।



इन मोबाइल से लगातार कार्यक्रम की फोटो भी ली जा रही थी। रैली को देखने वाले लोगो का कहना था की पहले युवा मोर्चा नेता स्वयं चीनी उत्पादों का उपयोग बन्द करे फिर यह जलसा जुलूस निकाला जाए।वही मोर्चा जिम्मेदारों की माने तो प्रदेश bjp से कार्यक्रम मिला हैं।जिसको करना मोर्चे की जिम्मेदारी हैं। दूसरी ओर जनता का कहना हैं की केंद्र से लेकर राज्य तक में बीजेपी की सरकार हैं।फिर यह बीजेपी वाले रैली करने के बजाय अपनी सरकार से कहे की देश में चाइना का माल आने पर ही रोक लगा दी जाए।परंतु ऐसा ना करते हुए यह जनता को ग़ुमराह करते हैं।



No comments

Powered by Blogger.