Header Ads

Header ADS

पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां

 पशुपालकों और डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशभर में 75 हजार नई सहकारी डेयरियां खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत सबसे अधिक डेयरियां मध्य प्रदेश में स्थापित की जाएंगी। 




सरकार का फोकस ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के जरिए गांव-गांव तक डेयरी नेटवर्क मजबूत करने पर है। इसके तहत दूध संग्रहण, प्रसंस्करण और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने के साथ पशुपालकों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इससे छोटे पशुपालकों को अपने दूध के लिए संगठित बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

अमित शाह ने पशुपालन में नस्ल सुधार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि गायों की नस्ल सुधार के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। साथ ही दूध के अलावा गोबर से बायोगैस और जैविक खाद बनाने तथा दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

सरकार के मुताबिक, डेयरी सहकारिता के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं की डेयरी क्षेत्र में भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.