Header Ads

Header ADS

छोटे पर्दे पर फिर दिखेगा माधुरी दीक्षित का जलवा, 24 साल बाद करेंगी टीवी होस्टिंग

 बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री करीब 24 साल बाद बतौर होस्ट टीवी पर वापसी कर रही हैं। माधुरी अब मराठी क्विज रियलिटी शो ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करती नजर आएंगी।

 


 

पहली बार क्विज शो की मेजबानी
माधुरी दीक्षित के लिए यह टीवी कमबैक खास है, क्योंकि वह पहली बार किसी बड़े क्विज शो की होस्ट की भूमिका निभाने जा रही हैं। शो के प्रोमो में उनकी नई भूमिका की झलक देखने को मिली है। शो में ज्ञान, जिज्ञासा और बड़े सपने देखने की हिम्मत को प्रमुखता दी जाएगी।

2002 में किया था टीवी शो होस्ट
माधुरी इससे पहले साल 2002 में ‘कहीं न कहीं कोई है’ को होस्ट कर चुकी हैं। इसके बाद वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे डांस रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आईं। हालांकि, बतौर होस्ट उनकी वापसी अब करीब 24 साल बाद हो रही है।

मराठी दर्शकों के बीच दिखेगा नया अंदाज
‘कोण होणार करोडपती’ के जरिए माधुरी पहली बार मराठी भाषा के इस लोकप्रिय क्विज फॉर्मेट को होस्ट करेंगी। उनके जुड़ने से शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि माधुरी का यह नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।

No comments

Powered by Blogger.