Google Analytics कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत - Pipariya Peoples latest News update

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

 कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत
कर्नाटक में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक नदी में डूबने से आठ लोग मौत के मुंह में समा गए. इसमें सात महिलाएं शामिल हैं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में थट्टे हक्कलु नदी में कम से कम आठ लोग डूब गए. इनमें सात महिलाएं शामिल हैं. यह घटना भटकल के पास हुई है. हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया है.




वहीं, पूरे मामले में अधिकारियों ने बताया कि नदी में नहाते समय कई लोग पानी के बहाव में बह गए. रेस्क्यू से जुड़े लोग लगातार अभियान चला रहे हैं. क्योंकि आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. इस संबंध में और जानकारी का इंतजार करें.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
इस पूरे घटनाक्रम पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है. पीएमओं के एक्स हैंडल जारी पोस्ट के तहत पीएम मोदी ने घटना को लेकर कहा है कि कर्नाटक के कारवार ज़िले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

No comments

Powered by Blogger.