Header Ads

Header ADS

तमिलनाडु में बेमौसम बारिश का कहर

देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में अभी ठंड का असर बना हुआ है। ताजा खबर तमिलनाडु से है जहां बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।



तमिलनाडु के नागापट्टिनम में बुधवार रात से बेमौसम बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में गुरुवार की छुट्टी घोषित कर दी गई। तिरुवरुर जिले के स्कूलों ने भी गुरुवार को छुट्टी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीलंका के तट से लगभग 80 किमी दूर और तमिलनाडु के कराईकल से 400 किमी दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक सिस्टम बना है जिसका कारण बारिश हो रही है।

No comments

Powered by Blogger.