इंदौर घटना: मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री चौहान

 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में पुरानी निजी बावड़ी के धँस जाने से 11 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद 11 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार संवेदनशील है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही निरंतर इंदौर प्रशासन के संपर्क में रह कर रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क उपचार के साथ 50-50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री निवास पर भगवानराम की स्तुति में अनेक भजन गूँजे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान सहित निवास कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। प्रदेश में रामनवमी का महापर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चित्रकूट, ओरछा सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्साह से कार्यक्रम हो रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.