Google Analytics नवरात्र के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा - Pipariya Peoples latest News update

नवरात्र के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा

 नवरात्र के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा

22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो रहा है। पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री होने के कारण इस नाम से पुकारते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के पहले मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा व उपासना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। इसलिए प्रतिपदा तिथि में मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना अति शुभ माना गया है। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।


No comments

Powered by Blogger.