Google Analytics लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन मुख्‍यमंत्री श‍िवराज से मिली - Pipariya Peoples latest News update

लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन मुख्‍यमंत्री श‍िवराज से मिली

 लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर सुमित्रा महाजन मुख्‍यमंत्री श‍िवराज से मिली

गुरुवार को भोपाल में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विशेष भेंट की। महाजन ने इस मौके पर इंदौर में हुए महिला प्राचार्य को जलाने के जघन्य कांड तथा शहर में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं पब की बढ़ती जा रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।



महाजन ने मुख्यमंत्री विभिन्न विषयों पर एक घंटे तक बातचीत की और दो पत्र सौंपे। एक पत्र में उन्होंने महिला प्राचार्य को जिंदा जलाए जाने वाले प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए ना केवल अपना दुख जताया अपितु पुलिस प्रशासन एवं कालेज संचालकों को भी कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि यह घटना इंदौर की संस्कृति के खिलाफ है तथा मैं इससे इंदौर के मान पर काला धब्बा मानती हूं। पुलिस प्रशासन समय रहते चेत जाता तो शायद यह घटना नहीं होती। मैंने स्वयं जाकर कॉलेज कैंपस का निरीक्षण किया तथा वहां कुछ महत्वपूर्ण बातें भी नोट की। वहां बहुत बड़ा एरिया है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। बाउंड्री वाल भी टूटी हुई है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाना चाहिए। शिक्षा के नए संकुल जहां भी खुलें वहां भी नियमों का कठोरता से पालन करवाया जाना जरूरी है।

महाजन ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारी का सस्पेंशन ही पर्याप्त नहीं है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए समूचे प्रशासन को सचेत रहना होगा।


महाजन ने अपने दूसरे पत्र में शिक्षा के बढ़ते प्रसार के साथ बढ़ रहे होस्टल कल्चर पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके साथ ही शहर में अपराध भी बढ़ने लगे हैं। युवक-युवतियों में नशे की संस्कृति, पब कल्चर का बढ़ता हुआ चलन शहर में अनायास अपराधों में वृद्धि कर रहा है। अपराध की प्रवृत्ति भी ऐसी है कि ऐसी घटनाएं पहले शहर में कभी नहीं घटी। शहर की संस्कृति प्रदूषित न हो इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।

No comments

Powered by Blogger.