नगालैंड की पहली महिला विधायक

 

नगालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की कुल 60 सीटों में से भाजपा+ को 40 पर जीत मिलती दिख रही है।


नगालैंड के लिए बड़ी खबर यह भी है कि यहां पहली महिला विधायक चुनी गई हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी ने दीमापुर-तृतीय सीट से हेकानी जखालु को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल कर ली है। अलग राज्य का दर्ज पाने के 60 साल बाद नगालैंड को पहली महिला विधायक मिली है।

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से यह चुनाव अलग रहा। भाजपा और उसके सहयोगियों को महिलाओं पर अधिक फोकस रहा। पहली बार इतनी संख्या में महिला उम्मीदवारों को उतारा गया।

Who is Hekani Jakhalu

हेकानी जखालु पेशे से वकील है। समर्थकों के बीच उनकी पहचान एक एक्टिविस्ट की भी है। भाजपा और सहयोगी दलों ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

हेकानी जखालु के अलावा एनडीपीपी से ही एक अन्य महिला उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस पश्चिमी अंगामी सीट से आगे चल रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.