Google Analytics मकरंद देऊस्‍कर इंदौर और हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल के पुलिस आयुक्‍त बने - Pipariya Peoples latest News update

मकरंद देऊस्‍कर इंदौर और हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल के पुलिस आयुक्‍त बने

 मकरंद देऊस्‍कर इंदौर और हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल के पुलिस आयुक्‍त बने

राज्य शासन ने गुरुवार को चार चार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त, चार रेंज आइजी समेत भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र को भोपाल और भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को इंदौर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।



नर्मदापुरम, सागर, चंबल और भोपाल देहात रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) को बदला गया है। बदलाव में ज्यादातर वह अधिकारी शामिल हैं, जिनके एक जगह पर तीन वर्ष पूरे हो गए हैं या विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने तक पूरे होने वाले थे।

No comments

Powered by Blogger.