Header Ads

Header ADS

विधायक के साथ जेल में घंटो समय बिताती थी पत्नी, DM ने कमरे में पकड़ा!

 


चित्रकूट।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लाख कोशिशें कर मफ़ियाओ को मिटाने की योजना चलाते रहे परंतु उनके अफ़सर मुख्यमंत्री की पूरी मेहनत पर पानी फेरने में लगे हुए है।ताज़ा मामले में प्रदेश की चित्रकूट जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के लिए उनकी पत्नी निकहत अंसारी हर दिन जेल जाती थीऔर वहां तीन से चार घंटे अपने पति के साथ अकेले कमरे में बिताती थी। जेल में अचानक पड़े डीएम और एसपी के छापे में वो जेल के एक कमरे में पकड़ी गयी।जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । बता दें कि अब्बास अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा हैं।इस मामले में जेलर समेत जेल के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।वहीं 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में अब्बास की गिरफ्तारी हुई थी।बताया जा रहा है कि निकहत के जेल में आने के बाद जेलर के बगल वाले कमरे में वो पति अब्बास अंसारी के साथ एकांत में

रोज़ 3-4 घंटे बिताती थी, इस दौरान अब्बास अंसारी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे से जुड़े गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता था।इस बात का खुलासा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर एक जेलकर्मी ने ही किया है।इस बात का जिक्र दर्ज किए गए एफआईआर में भी है। इतना ही नहीं जेलकर्मी ने पुलिस को ये भी बताया कि जो भी लोग अब्बास अंसारी की बात को मानने को तैयार नहीं थे उनकी हत्या की भी योजना बनाई जा रही थी, जिसके लिए वो अपने गुर्गों से भी बात करता था।

No comments

Powered by Blogger.