Google Analytics विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री चौहान - Pipariya Peoples latest News update

विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री चौहान

 विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री चौहान


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि "लाडली बहना योजना" से घर परिवार के साथ ही देश और प्रदेश भी सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय विधायक विष्णु खत्री और रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष सुशील शर्मा भी पर मौजूद थे।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ। मैं मुख्यमंत्री बाद में हूँ और भांजे-भांजियों का मामा, बहिनों का भाई और बड़े-बुजुर्गों का बेटा पहले हूँ। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं से परिवार के विकास और कल्याण की योजनाएं लेकर वे बैरसिया आए है। उन्होंने सबसे पहले बहनों से संवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह भाई रक्षाबंधन तो ठीक अब हर माह एक हजार रूपए की राशि अपनी गरीब और 5 एकड़ से कम के किसान परिवारों की बहनों को भेजेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5 मार्च से गाँव-गाँव शिविर लगा कर लाड़ली बहनों के अप्रैल तक फार्म भरवाए जायेंगे और जून माह से एक हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर एक हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आर्थिक स्वावलंबन से परिवार सशक्त हो और प्रेम भाव में भी वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी और कन्या विवाह योजनाएँ सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाएँ हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व की जन-हितैषी योजनाओं को पिछली सरकार द्वारा बंद करने की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों पर ब्याज की गठरी को उनकी सरकार उतार देगी और किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरसिया में सर्वे करवा कर सिंचाई योजनाओं का निर्माण करवाया जायेगा।

No comments

Powered by Blogger.