Google Analytics निदान हॉस्पिटल में डायलेसिस यूनिट का शुभारम्भ - Pipariya Peoples latest News update

निदान हॉस्पिटल में डायलेसिस यूनिट का शुभारम्भ


पिपरिया।शहर के सुप्रसिद्ध निदान हॉस्पिटल में आज डायलेसिस यूनिट का शुभारम्भ किया गया।भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं अतिथियों ने फ़ीता काट कर इस यूनिट को नागरिकों को समर्पित किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्रीनाथ जी के चित्र पट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा की शहर में डायलेसिस यूनिट लगाने के लिए डॉक्टर के .जी बिसानी का आभार।इस कार्यक्रम को कांग्रेस नेता श्रीनारायण काबरा,मनीष शाह ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में बंसल हॉस्पिटल से डॉक्टर गणेश धानुका विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गिरधर मल्ल ने किया।इस दौरान शहर के सभी चिकित्सक भी मौजूद रहे।डायलेसिस यूनिट के साथ ही नई सिटी स्केन मशीन का भी शुभारम्भ किया गया।निदान अस्पताल के डायरेक्टर Dr.बिसानी ने बताया की शहर के लोगों को डायलेसिस के लिए दूसरे शहरों में जाना होता था।परंतु अब पिपरिया में यह सुविधा होने से सभी को लाभ मिलेगा।मरीज़ का समय और पैसा दोनो बचेंगे।

No comments

Powered by Blogger.