मुख्यमंत्री चौहान पर्यावरण के प्रति समर्पण से विश्व को भी जोड़ रहे

 


नर्मदा जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के दो साल पूरे हो जाएंगे। चौहान ने वर्ष 2021 में नर्मदा जयंती (19 फरवरी) पर प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। वह स्वयं रोज पौधा रोपने के साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं। यह धीरे-धीरे जन अभियान का रूप लेता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन काम करने वाले वह देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। पौधारोपण के माध्यम से हरे-भरे मध्य प्रदेश का संदेश देते हुए शिवराज सरकार ने अंकुर अभियान का पोर्टल भी प्रारंभ किया है, जिससे 61 लाख से अधिक नागरिक जुड़े और पौधारोपण करने की जानकारी फोटो सहित दी। यह अभियान सतत जारी है।


विशेष बात है कि शिवराज देश-विदेश कहीं रहें, दिन की शुरुआत पौधारोपण के साथ ही करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संकल्प अब कई देशों तक संदेश दे रहा है। इसकी झलक बीते दिनों इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान भी देखने को मिली, जब विभिन्न देशों से आए मेहमानों ने ग्लोबल पार्क में एक साथ पौधारोपण किया। इस अभियान को पूरे प्रदेश का साथ मिल रहा है। अब लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पौधारोपण को माध्यम बना रहे हैं। 28 जनवरी को नर्मदा जयंती पर इस संकल्प के दो वर्ष पूरे हो रहें हैं |

No comments

Powered by Blogger.