इस वर्ष आलू का उत्पादन रहेगा अधिक

 


इंदौर | बोवनी का रकबा बढ़ने एवं अभी तक मौसम अनुकूल रहने के चलते आलू का उत्पादन 5 से 7 प्रतिशत अधिक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार उत्पादकों ने अधिक उपज देने वाली किस्मों का उपयोग भी किया है। उत्तरप्रदेश में 5 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।आलू बोवनी का रकबा 3 से 5 प्रतिशत बढा है।हालांकि फसल निकालने में एक माह की देरी है। इसके अलावा इस वर्ष पश्चिम बंगाल में उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ सकता है।इंदौर मंडी में पुरानी लहसुन में मंदी दिखाई दी है।लहसुन 12-13 हजार आलू 27 से 28 हजार प्याज 30 हजार बोरी के आसपास आवक रही। लहसुन पुराना 4000 से 4500 सुपर बोल्ड 3000 से 3200 बोल्ड 2200 से 2700 एवरेज 1500 से 1800 बारीक 400 से 700 रुपए।आलू ज्योति 1300 से 1400 चिप्स 1000 से 1100 एवरेज 800 से 1000 रुपए।प्याज नया 1400 से 1600 एवरेज 1000 से 1200 गोल्टा 500 से 800 पुराना बेस्ट 1000 से 1200 एवरेज 700 से 800 रुपए (क्विंटल) ।

No comments

Powered by Blogger.