Google Analytics सुखोई और मिराज मुरैना के पहाड़गढ़ जंगलों में क्रेश - Pipariya Peoples latest News update

सुखोई और मिराज मुरैना के पहाड़गढ़ जंगलों में क्रेश

 


पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास सुखोई 30 और मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो गए। इस घटना में एक की मौत और दो के घायल होने की जानकारी मिल रही है। दो पायलेट पैराशूट से उतरे। हालांकि प्रशासन अभी मौके पर पहुंच रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक विमान क्रेश हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। घटना की आधिकारी सूचना इंटरनेट मीडिया पर दी गई है। लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी गई है। घटनाक्रम के मुताबिक सुबह पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज के साथ धमाका सुनाई दिया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो फाइटर प्लेनो में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहाड़गढ़ क्षेत्र में पहले भी दो मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो चुके हैं। दुर्घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने भी टि्वट किया है।



18 साल बाद हुई फिर हुई भिड़ंत


बताया जा रहा है कि दो फाइटरों के भिड़ंत होने के बाद क्रेश होने की घटना करीब 18 साल पहले भी हुई थी। यह दूसरी घटना है। अभी एक प्लेन का मलबा तो जंगल में मिल गया है और दूसरे प्लेन का मलबे की जंगल में तलाश की जा रही है। साथ ही एयरफोर्स की टीम हेलीकाप्टर से मौके पर पहुंच रही है। जिससे इस घटना की जांच की जा सके |

No comments

Powered by Blogger.