जनता और कार्यकर्ताओ के चंदे से चुनाव लड़ेगी भाजपा!

 


राजवर्धन बल्दुआ भोपाल।

सूबे की सत्ता पर क़ाबिज़ भारतीय जनता पार्टी 10 महीने बाद होने वाले विधान सभा चुनाव जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से चंदा ले कर लड़ेगी।इसके लिए पार्टी ने बक़ायदा भाजपा विधायक चेतन कश्यप को यह फंड जुटाने का प्रभारी भी बनाया है।इस फंड जुटाने के लिए भाजपा ने 9 समितियों का गठन भी किया है।चेतन अपनी टीम बना कर प्रदेश की सभी 230 विधान सभा में पहुँच कर जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर फंड जुटाने का काम करेंगे।वही इस खबर के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं का पहला रिएक्शन काफ़ी तल्ख़ी भरा आया है।पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि साल भर किसी न किसी रूप में फंड जुटाने के काम पर कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है।कभी आजीवन सहायोंग निधि तो कभी राम मंदिर सहयोग निधि तो कभी स्थानीय कार्यक्रम के लिए चंदा अभियान अब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी पार्टी हमारी तरफ़ देख रही है।जबकि आम कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे है।ऐसे में क्या मुँह ले कर पार्टी के लिए चुनावी चंदा जुटाने जाएँ।अभी तो कार्यकर्ताओं से चुनाव में काम कराने को लेकर ही बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है।रही बात जनता से पैसे लेने की तो उसके लिए विधायक-सांसद को भी साथ जाना पड़ सकता है।क्योंकि इस समय भाजपा की सत्ता में संगठन से ज़्यादा विधायक-सांसदो की चल रही है।फंड जुटाने की रणनिती बनाने वाली बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा,संगठन मंत्री हितानंद शर्मा शामिल रहे।

-कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनेगा नया कार्यालय-

भाजपा भोपाल में मौजूदा कार्यालय भवन को तोड़ कर यंहा नया पाँच सितारा पार्टी कार्यालय बनाया जा रहा है।इसको बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं से ही चंदा लेने की बात तय हुई है।इस कार्यालय की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इसकी छत पर हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया जा रहा है।वही मौजूदा कार्यालय को तोड़ने को ले कर कई भाजपा नेता अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा चुके है।कार्यकर्ताओं का कहना था की यह कार्यालय काफ़ी मजबूत है।इसको तोड़े बिना किसी ओर जगह नया कार्यालय भवन बनाया जाना चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.