सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता - राहुल गांधी

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल मचा दिया है। बीजेपी की ओर से जारी कटाक्ष के बीच, जहां एक ओर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था, तो वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दिग्विजय का निजी बयान बताया। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने आखिरी चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया।



जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया है।
उन्होंने कहा, "जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।"

No comments

Powered by Blogger.