नड्डा के एक्सटेंशन से VD और MD की जगी आस!

 

“राजवर्धन बल्दुआ,भोपाल”

दिल्ली में आयोजित 



भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है।भाजपा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल इस तरह से 1 साल के लिए बढ़ाया गया हो।अभी तक तो यदि मौजूदा अध्यक्ष को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना होता था तो फिर से 3 साल के लिए पूरी प्रक्रिया के तहत चुना जाता था।परंतु कई राज्यों में इस वर्ष चुनाव है तो ऐसे में नड्डा को एक्टेंशन मिला है।राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिले इस एक्सटेंशन से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष VD शर्मा समर्थकों की आस भी अब जागती हुई दिखाई दे रही है।दरअसल VD भी मध्य प्रदेश में अपना 3 वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल पूरा कर चुके है।चुनावी वर्ष में सूबे के संगठन में लगातार बदलाव की खबरें ज़ोर पकड़ रही है।ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिले इस एक्सटेंशन से VD को भी एक साल अतिरिक्त संगठन पर राज चलाने का मौक़ा मिल सकता है।जिससे वह विधानसभा चुनाव में अपना पूरा हस्तक्षेप रख सकते है।

परंतु भाजपा की राजनीति को नज़दीक से जानने वालों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यह फ़ैसला मोदी-शाह का है।परंतु भाजपा राज्यों में भी ऐसा ही नियम लागू करे यह कह पाना फ़िलहाल मुश्किल है।

-प्रांतीय व्यवस्था लागू करने की तैयारी-

प्रदेश भाजपा में इस समय जम कर गुटबाजी है।जिसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व काफ़ी चिंतित भी है।केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कराए गए सर्वे में यह बात मुख्य रूप से उभर कर सामने भी आ चुकी है।सर्वे में यह भी पता चला है की कम उम्र के भाजपा ज़िला अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओ को उचित सम्मान नहीं दिला पा रहे है।इसके चलते ही मध्य प्रदेश भाजपा को अब 3 प्रांत में बाँटने की तैयारी है।जिसमें पहला मालवा-निमाड़,दूसरा चम्बल और तीसरा मध्य प्रांत (नर्मदानचल) बनाया जाएगा।तीनो प्रांतो के भाजपा अध्यक्ष भी बनाए जाएँगे।यदि ऐसा होता है तो फिर संगठन की दृष्टि से VD उतने मजबूत नहीं होंगे जितने फ़िल्वक्त वह है।

-क्या फिर MD को मिलेगा दूसरा कार्यकाल-

नर्मदापुरम भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव दास भी अपना कार्यकाल पूरा कर चुके है।MD को VD शर्मा का ख़ास माना जाता है।विद्यार्थी परिषद के समय से ही MD विष्णुदत्त शर्मा के नज़दीकी एवं प्रमुख मददगार रहे है।यही कारण है अग्रवाल की लाख शिकायतों के बाद भी VD उन्हें अपने वीटो से ज़िला अध्यक्ष पद पर बनाए रखे हुए है।यही कारण है की माधव दास भी “ठप्पे”से ज़िला भर में भाजपा संगठन को चला रहे है।वर्तमान में तो विरोधी भी अब उनकी शिकायत कर-कर के अपनी हार मान चुके है।ज़िला भाजपा में यह बात सुनने को भी मिलती रही है की VD की विदाई के साथ ही माधव दास की विदाई संभव है।परंतु VD को प्रदेश में एक्सटेंशन मिलता है तो MD को पुनः नर्मदापुरम भाजपा का ज़िला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

No comments

Powered by Blogger.