सोया तेल से सनफ्लावर नीचे बिकने की संभावना


इंदौर| वैवाहिक सीजन का समय होने के बाद भी तेल बाजार में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है।विदेशों से सस्ते भाव के तेल का आयात हो रहा है। ऐसी स्थिति में बाजार से ग्राहकी गायब होना स्वाभाविक है।ऐसी संभावना भी बन रही है कि सनफ्लावर सोया तेल से नीचे बिक जावे तब भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए।सनफ्लावर बंदरगाह पर 1180 से 1200 आरबीडी पाम 880 से 910 घरेलू बाजारों में कॉटन रिफाइंड 1080 से 1140 कड़ी 1105 अहमदाबाद 1105 लातुर 1080 सरसों तेल कच्ची घानी 1238 से 1245 रुपए के आसपास भाव बोले जा रहे हैं।

पिछले महीनों में खाद्य तेलों में जिस मात्रा में तेजी आई थी।अब मंदी का दौर शुरू हो गया है।खेरची में खाद्य तेलों के भाव घटने के बाद खेरची में ग्राहक़ी निकल सकेगी। खेरची ग्राहक भी भाव घटने का इंतजार कर रहे हैं।खाद्य तेलों में ग्राहकी कम, सोयाबीन की आवक एवं आगामी सरसों की फसल की धमक के बाद पाम तेल का आयात बड़ी मात्रा में हो रहा है।पिछले दिनों जौ सोदे हुए थे।वह माल भी बंदरगाह पर लगने लगा है।सबसे

उल्लेखनीय है कि आपूर्ति काफी मात्रा में सुगम होने से लेवाल बाजार से गायब नजर आ रहे हैं।इसके अलावा विदेशी बाजार भी साथ नहीं दे रहे हैं।पैरीटी नीची होने से भी लेवाल पीछे हटते जा रहे हैं।केएलसीई 139-मायनस बंद।शिकागो में सोयातेल 33 मायनस चल रहा था। कांडला पाम 880 सोया रिफाइंड 1165 डीगम 1190 रुपए लोकल प्लांटों में सोया तेल 1185 अवि 1185 महेश 1175 आयडिया 1190 एवं बजरंग 1190 रुपए।वायदा कारोबार में 7 जिंसों पर प्रतिबंध लगाने से उद्योग जगत विरोध कर रहा था। हाल ही में मुंबई में सेबी कार्यालय पर किसानों ने प्रदर्शन किया।किसानों की स्पष्ट मांग है कि वायदा कारोबार बंद होने से आने वाले महीनों में क्या भाव रहेंगे।इसका अंदाज नहीं लगने से परेशानी हो रही है। सरकार इसको बंद करने के बजाय यदि सट्टेबाजी होती है।तब उस पर नियंत्रण लगाना चाहिए।बाजार भाव को नियंत्रित करने के और भी तरीके हैं।

-प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी-

सूर्या फूड 5475 स्कॉयलार्क 5425 स्नेहिल सोया 5450 सालासार 5450 सोनिक 5400 महेश 5400 अंबिका कालापीपल 5400 जावरा 5475 सतना साल्वेंट 5471 सावरिया इटारसी 5475 आर एच सिवनी 5475 नीमच प्रोटिन 5475 एमएस 5525 पचोर 5475 मित्तल सोया 5421 लिविंग फूड 5410 कृति 5400 खंडवा ऑयल्स 5425 केपी नेवरी 5450 आयडिया 5500 लाभांषी 5471 धीरेंद्र सोया 5475 कोरोनेशन 5460 बैतूल ऑयल्स 5450 सतना 5550 बंसल 5450 एग्रो सॉल्वेंट दतिया 5440 अमृत 5490 अग्रवाल नीमच 5500 अडानी नीमच 5475 शुजालपुर 5425 विदिशा 5450 रुपए। धुले में दिसान 5470 ओमश्री 5475 संजय सोया 5475 रुपए। नागपुर लाइन में राजनादगांव 5400 अडानी 5375 गोयल प्रोटिन्स 5400 पतांजलि 5360 श्यामकला 5375 शालीमार 5375 स्नेहा फूड 5375 तानिया 5375 रुपए। कोटा लाइन में अडानी 5450 गोयल 5425 मंगलम् 5425 महेश 5750 जीएसटी पेड।

No comments

Powered by Blogger.