Google Analytics आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 1 गेंद में बनाए 16 रन! - Pipariya Peoples latest News update

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने 1 गेंद में बनाए 16 रन!

 


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ का बल्ला घरेलू टी20 लीग बिग बैश में जमकर बोल रहा है।बिग बैश लीग में वह जमकर रन बना रहे हैं।अब उन्होंने एक गेंद पर 16 रन बनाकर फिर से सनसनी फैला दी है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्टीव ने पारी के दूसरे ओवर में तीसरी गेंद में जोएल पेरिस की गेंद पर छक्का लगाया, साथ ही गेंद नो-बॉल भी थी जिसके चलते कुल 7 रन जोड़े गए।पेरिस ने इसके बाद एक वाइड फेंकी जो चौके के लिए चली गई।अब तक 12 रन बन गए थे और दूसरी गेंद अबतक पूरी नहीं हुई थी।वाइड के चलते फ्री-हिट कायम रहा और स्मिथ ने फिर गेंद को चौके लिए भेज दिया।स्मिथ ने ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका लगाया।उस ओवर में कुल मिलाकर 21 रन बने।

No comments

Powered by Blogger.