क्या दबाव बना कर प्रदेश में माहौल तैयार कर रही कांग्रेस!

 

राजवर्धन बल्दुआ,भोपाल।


ठीक 10 माह बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।इसके लिए कांग्रेस अभी से तैयारी करने में जुट गई है।राजनीति के जानकारो की माने तो कांग्रेस में ऐसा पहली बार हुआ है की इतने माह पहले से पार्टी चुनावी मोड में आ गई हो।इसके लिए कांग्रेस ने सभी ज़िला अध्यक्ष बदलने के साथ ही जंबो जेट कार्यकारिणी भी बना डाली है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ दवाब की राजनीति कर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओ सहित प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी को भी अपने पक्ष में करने के फ़ॉरमुले पर काम करते दिख रहे है।आज कल कमलनाथ के मीडिया स्टेट मेंट काफ़ी आक्रामक भरे रहा करते है।कभी कमलनाथ कहते है की 10 माह बाद बुलडोजर का मुँह किस ओर मुड़ेगा यह समझ ले तो कभी कमलनाथ अधिकारियों को हड़काते हुए अपनी सरकार आने की चेतावनी देते सुनाई पड़ते है।कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए कहते है की आप जनता के बीच जा कर छाती ठोंक कर कहो की हमारी सरकार आ रही है।वही कांग्रेस के अन्य नेता भी आज कल दबाव वाली राजनीति को अपना कर स्टेट मेंट दे रहे है।सूबे की राजनीति को क़रीब से जानने वालों की माने तो कमलनाथ सहित दूसरे बड़े कांग्रेस नेता यह रणनिती भाजपा से ज़्यादा कांग्रेस के लिए अपना रहे है।क्योंकि लगातार कांग्रेस छोड़ने वालों की संख्या बढ़ रही थी।पिछले दिनो भाजपा ने भी कांग्रेस के कई विधायको के सम्पर्क में रहने का बयान दिया था।यही कारण है की कांग्रेस नेताओ को मालूम है की ज़मीनी स्तर पर उनकी पार्टी कैड़र भाजपा से काफ़ी कमजोर है।इसके चलते ही इस तरह की बयानबाजी कर कम से कम कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं का पलायन तो रोका ही जा सकता है।क्योंकि नेतृत्व के इस तरह के बयानो से कार्यकर्ताओं को भी लगता है की हमारी सरकार आने वाले चुनावों में बन सकती है।जिससे वह कांग्रेस में ही रहने में अपनी भलाई समझते है।

-भूरिया बोले:संघ की शाखा में जाने वाले अफसरों की लिस्ट तैयार करेगी कांग्रेस-

आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की कांग्रेस लिस्ट तैयार करेगी।ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। दिन में अफसरगीरी रात में शाखा में जाने की बात करते हैं। कई लोग शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं। उनकी लिस्ट तो तैयार करनी ही पड़ेगी। कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें। अगर कर्मचारी, अधिकारी मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो कार्रवाई होगी। कांग्रेस सरकार बनने पर अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मान में वृद्धि होगी। भाजपा. सरकार में कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस सरकार आने पर सम्मानजनक तरीके से कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.