Google Analytics - Pipariya Peoples latest News update

 वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की रिपोर्ट के लिए कंसलटेंट के जरिये मांगे 7 लाख”

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मैनिट के प्रोफेसर और एक कंसलटेंट को रविवार रात मैनिट कैंपस में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।उन्होंने कंसलटेंट के माध्यम से मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट फर्म की संचालिका से सात लाख रुपए की मांग की थी।



लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक बावड़िया कला, भोपाल निवासी प्रमिला रिछारिया ने 12 जनवरी को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म द्वारा मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का काम किया जा रहा है। शिवपुरी में मेडिकल वेस्ट के प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है।प्लांट के लिए स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी की रिपोर्ट लगती है।कमेटी में रसायन विषय के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आलोक मित्तल भी शामिल हैं।डॉ. मित्तल द्वारा कंसलटेंट गोपीकृष्ण मिश्र के माध्यम से 7 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।इसके बाद जब प्रमिला ने इस संबंध में डॉ. आलोक मित्तल से मुलाकात कर बात की तो रिश्वत की राशि डेढ़ लाख रुपए देना तय हुआ था।शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रविवार की रात मैनिट कैंपस स्थित उनके आवास की घेराबंदी की।रविवार को टीम ने आरोपी कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और मैनिट के प्रोफेसर आलोक मित्तल को प्रमिला से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते उनके घर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

No comments

Powered by Blogger.