Google Analytics धनबाद के हाजरा क्लीनिक में आग से डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत - Pipariya Peoples latest News update

धनबाद के हाजरा क्लीनिक में आग से डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

 

झारखंड के धनबाद में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के हाजरा क्लीनिक में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वालों में डॉक्टर दंपति भी शामिल हैं।



जानकारी के मुताबिक, हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। दमकल की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

No comments

Powered by Blogger.