महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शुभ योग में मनेगी

 

हिन्दू धर्म के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिन्दू पंचांग को मुताबिक हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि व्रत मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा।


महाशिवरात्रि पर बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के दिन अत्यंत शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग निर्मित हो रहा है। ज्योतिष के मुताबिक इस शुभ योग में धार्मिक कार्य करने से कई शुभ फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर में की जाती है।

महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर में की जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रथम प्रहर में पूजा समय 18 फरवरी शाम 06.45 मिनट से रात्रि 09.35 मिनट तक है वहीं दूसरे प्रहर में पूजा का समय रात्रि 09.35 मिनट से 19 फरवरी मध्य रात्रि 12.24 बजे तक है। तीसरे प्रहर में पूजा का समय 19 फरवरी मध्य रात्रि 12.24 मिनट से प्रातः 03.14 मिनट तक है। चतुर्थ प्रहर पूजा समय 19 फरवरी को ही प्रातः 03.14 मिनट से सुबह 06.03 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग को शाम 04.12 से शाम 06.03 मिनट तक रहेगा।

No comments

Powered by Blogger.