स्वच्छ पिपरिया की अवधारणा पर बट्टा लगाती MPEB!


पिपरिया-शहर को साफ़-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन सहित सभी नागरिक निरंतर प्रयास कर रहे है।नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल ने भी पदभार ग्रहण करते समय शहर में स्वच्छता को अपने प्राथमिक कार्य में गिनाया है।परंतु शहर का विद्युत मंडल नगर पालिका के स्वच्छ शहर की अवधारणा पर बट्टा लगाने में जुटा हुआ है।दरअसल विधुत मंडल आए दिन मेंटनेंस के नाम पर शहर के पेड़ों की छँटाई किया करता है।इस छँटाई में निकलने वाले कचरे को वह रोड किनारे छोड़ कर चल देता है।वही चूँकि यह काम MPEB करता है तो नगर पालिका अमला भी इन पेडो की डालियों और पत्तियों को नहीं उठाता है।जिसके चलते यह कचरा कई दिनो तक रोड किनारे ही पड़ा रहता है।आम जनता का कहना है की मेंटनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च बताने वाले विधुत मंडल को तुरंत ही इस कचरे को एकत्रित करना चाहिए।जब मंडल के शहर प्रभारी विश्वास जोशी से पूछा गया की मेंटनेंस के लिए काटे जाने वाले पेड़ों को रास्ते पर क्यों छोड़ा जाता है तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि मंडल पूरा कचरा उठाता है जबकि ज़मीनी हक़ीक़त ठीक इसके उलट सांडिया रोड पर दिखाई दी।नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल का कहना है की यदि MPEB ऐसा कर रही है तो ग़लत है।उनको पेड़ों की डालियों को ऐसे रोड पर नहीं छोड़ना चाहिए।श्रीमती नागपाल ने MPEB के वरिष्ठ अधिकारियों से इस विषय में बात कर सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने का कहा है।

No comments

Powered by Blogger.