भाजपा में अचानक हुए समझौते से निकला जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का नाम!

 


पिपरिया-आज जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना है।इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।वही पिछले 15 दिनो से भारतीय जनता पार्टी के नेता जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे थे।इसके लिए कांग्रेस से दल बदल करा कर एक नेता को पार्टी में शामिल भी कराया गया था।उक्त नेता की जनपद सदस्य का चुनाव जीती बिटिया को अध्यक्ष बनाने का वादा भी किया गया था।परंतु एन चुनाव के पहले अब भाजपा ने अपनी रणनिती बदलने के साथ ही प्रत्याशी भी बदल दिया है।जबकि ज़िला प्रबंध समिति में हुए निर्णय में जनपद चुनाव के लिए भाजपा विधायको को फ़्री हेंड़ भी दिया गया था।परंतु इसके बाद भी 

पिपरिया भाजपा नेताओ के बीच हुए समझौते में श्रीमती हेमलता महेंद्र मेहरा को अध्यक्ष पद का एवं भगवान सिंह को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया जा रहा है।सूत्रों की माने तो इस नए राजनीतिक समीकरण को पिपरिया नगर पालिक अध्यक्ष चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।महेंद्र मेहरा को पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल का ख़ास माना जाता है।वही भगवान सिंह को विधायक का करीबी बताया जा रहा है।सूत्र बताते है की मेहरा की पत्नी को अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व विधायक जायसवाल एवं विधायक नागवंशी गुट में गुप्त समझौता हुआ है।इसी के चलते आज हेमलता महेंद्र मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष एवं भगवान सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाएँगे।हमारे सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह विधायक ठाकुरदास नागवंशी के निवास पर सभी जनपद सदस्य जुटेंगे।जिनमें नागवंशी एक राय करवा कर हेमलता को अध्यक्ष एवं भगवान सिंह को उपाध्यक्ष बनाने का अपना निर्णय सुनाएँगे।

No comments

Powered by Blogger.