निर्दलीय से हारी भाजपा की क़द्दावर महिला नेत्रीयां!

 


पिपरिया-नगरीय निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा की अंतर्कलह सामने आइ है।शहर के दो वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार महिला नेत्रियो को निर्दलीयों से हार का सामना करना पड़ा है।महाराणा प्रताप वार्ड से भाजपा प्रत्याशी दर्शना पटेल निर्दलीय प्रत्याशी प्रभा चौरसिया से हार गई जबकि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्रीमती ललिता पुर्विया को निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दुबे ने हरा दिया।वही दूसरी ओर राधाकृष्णन वार्ड से भाजपा की क़द्दावर महिला नेत्री पार्वती शर्मा को भी पार्टी के बाग़ियों के कारण हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा की यह तीनो महिला नेत्रियां नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार थी।समूचे चुनाव में इन भाजपा प्रत्याशियों ने स्थानीय भाजपा के एक बड़े नेता की लिखित शिकायत करते हुए सेबोटेज करने की बात कही थी।वही मतदान के बाद पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल की FB पोस्ट भी बहुत चर्चा में रही।जिसमें दिनेश ने खुद के ख़िलाफ़ पार्टी के नेताओ की ओर इशारा करते हुए 25 लाख रुपए खर्च करने की बात कही थी।वही विधानसभा चुनाव में भी देखने की बात लिखी थी।हालाँकि बाद में इस पोस्ट को कुछ घंटो बाद ही हटा लिया गया था।अब देखना यह है की भाजपा में नेता पत्नियो को अध्यक्ष बनने का मौक़ा मिलता है या फिर किसी भाजपा नेत्री को पार्टी इस पद से नवाजेगी।पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जोशी भी वार्ड पार्षद का चुनाव जीत गई है।जो पार्टी की रीति-नीति के हिसाब से अध्यक्ष की प्रबल दावेदारी करने से नहीं चुकेंगी।वही पिपरिया नगर पालिका में कुल 21 वार्ड में भाजपा के 16 पार्षद,3 कांग्रेस व 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते है।

-किसको मिले कितने वोट-

भगत सिंह  में भाजपा 752,कांग्रेस 86 आप 117,निर्दलीय 30 भाजपा की सरिता बैस 635 से जीती…pipariyapeoples

इंदिरा गांधी में भाजपा 1579,कांग्रेस 116,आप 159 भाजपा की नीना नागपाल 1420 वार्ड से जीती….राजीव गांधी वार्ड भाजपा 676 कांग्रेस 485,आप 209,निर्दलीय 187 भाजपा की अरुणा जोशी 191 से जीती…

वी.वी गिरी से अभिषेक दुबे 622 को,भाजपा 535, कांग्रेस को 150 निर्दलीय 87 वोट से जीता…pipariyapeoples

लोहिया वार्ड भाजपा 1388 वोट कांग्रेस 439 वोट भाजपा की कौशल्या ठाकुर 949 वोट से जीती जयप्रकाश वार्ड से भाजपा 772,कांग्रेस 492,आप 48 वोट…भाजपा के मुकेश ख़टीक 280 वोट से जीते अम्बेडकर वार्ड भाजपा 489,कांग्रेस 646,आप 192, निर्दलीय 32, यंहा कांग्रेस की शिवानी नागफुले 157 वोट से जीती…विनोवा वार्ड भाजपा को 522, कांग्रेस 621, कांग्रेस की हर्षलता राजपूत 99 वोट से जीती….शास्त्री वार्ड से भाजपा को 587,कांग्रेस को 253,भाजपा के संतोष पर्तें 334 वोट से जीते….गांधी वार्ड में भाजपा को सरस्वती मनोज कोरी 735 वोट, कांग्रेस 717,आप 71, निर्दलीय 172,भाजपा की सरस्वती कोरी 18 वोट से जीती….कस्तूरबा वार्ड भाजपा 385,कांग्रेस 256,आप 135,निर्दलीय राकेश यादव 346,भाजपा के नरेंद्र पटेल 39 वोट से जीते….आजाद वार्ड से भाजपा को 391,कांग्रेस 337,आप 122,निर्दलीय साहू 189,भाजपा के राजा सोनी 54 वोट से जीते…. नेहरू वार्ड से भाजपा 448,कांग्रेस 376,निर्दलीय 111,भाजपा की रत्ना केवट 72 वोट से जीती…..सुभाष वार्ड में भाजपा को 614, कांग्रेस को 271,अलीम खान 117, भाजपा के गीतेश साहू 343 वोट से जीते….अशोक वार्ड  719,कांग्रेस 419, विनोद सोनी 53,भाजपा के मार्शल बमोरिया 300 वोट से जीते….महाराणा प्रताप वार्ड से भाजपा को 418, निर्दलीय 606,निर्दलीय प्रभा चौरसिया को 188 वोट से जीती….राजेंद्र वार्ड से भाजपा 457,निर्दलीय बोर्ड 437,कांग्रेस 304 भाजपा की मंजूलता चौरसिया 20 वोट से जीती….राधा कृष्णन वार्ड से भाजपा 591,कांग्रेस 653,आप 202,संगीता सोनी 74, कांग्रेस की रेहना खान 62 वोट से जीती…ज़ाकिर हुसैन वार्ड से भाजपा को 409 वोट,कांग्रेस को 320 वोट,भाजपा की मृदुलता पालीवाल 89 वोट से जीती….सरदार वार्ड भाजपा 1155 वोट,कांग्रेस 548 वोट,भाजपा के देवेश दुबे 607 वोट से जीते…. तिलक वार्ड से भाजपा 648 वोट,कांग्रेस टीलल्लू भार्गव 380,भाजपा की श्रीमती रमा मूँदड़ा 268 वोट से जीती…

No comments

Powered by Blogger.