विनोवा वार्ड से टिकिट माँग रही थी पचौरी,नेताओ ने नहीं दिया साथ तो दे दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा!


पिपरियाः-स्थानीय कांग्रेस पार्टी में इन दिनो नेताओ एवं कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के प्रति काफ़ी असंतोष का भाव पनप रहा है।इसका नतीजा यह हो रहा है की कई दशकों पुराने कार्यकर्ता भी कांग्रेस को अलविदा कह रहे है।लगातार पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे है परंतु कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी इस बात की चिंता नहीं कर रहा है।रविवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष नीलम पचौरी ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा देने का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।पचौरी की पोस्ट को भाजपा नेताओ ने हाथों हाथ लेते हुए उनका स्वागत भाजपा में करने सम्बंधी बयान सोशल मीडिया पर देना शुरू कर दिया।पिछले कई वर्षों से नीलम पचौरी कांग्रेस में न केवल सक्रिय है बल्कि वह ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती है।कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है।वही हमारे कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नीलम पचौरी कई दिनो से उनके विनोवा वार्ड में पार्षद चुनाव के लिए बहुत मेहनत कर रही थी।परंतु अब पार्टी उन्हें इस वार्ड से टिकिट देने के लिए तैयार नहीं है।सूत्र बताते है की शनिवार को कांग्रेस पार्टी नेताओ की एक बैठक में पचौरी को बताया गया की विनोवा वार्ड से कांग्रेस नेता विक्रम राजपूत के परिवार से टिकिट देने का फ़ैसला किया गया है।कांग्रेस  नेताओ ने कहा की पचौरी चाहे तो उन्हें VV गिरी वार्ड से टिकिट दिया जा सकता है।

इस बात पर नीलम पचौरी ने आपत्ति जताते हुए कहा की मै कई वर्षों से विनोवा वार्ड और पार्टी में मेहनत कर रही हूँ।टिकिट मेरे को दी जाए परंतु उनकी इस बात को बैठक में कोई तव्वजो नहीं दी गई।कांग्रेस के सभी नेता राजपूत परिवार के दबाव में दिखाई दिए।इस बात से नाराज हो कर नीलम पचौरी ने महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े की घोषणा कर दी।सूत्र बताते है की नीलम पचौरी के इस्तीफ़े की ख़बर के बाद से ही भाजपा उनसे सम्पर्क में बनी हुई है।भाजपा नेतृत्व चाहता है की वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विनोवा वार्ड से चुनाव लड़ें।

-:सामाजिक कार्यकर्ता भी है नीलम-:

नीलम पचौरी शहर का जाना पहचाना नाम है।वह अपने जमाने के बड़े कांग्रेस नेता रवि पचौरी की पत्नी है।वही इस समय सामाजिक क्षेत्र में भी उनका बहुत योगदान माना जाता है।नीलम पचौरी ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा है।इसके साथ ही साथ उन्हें कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी का ख़ास माना जाता है।इसके पहले भी नीलम पचौरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार थी।परंतु उस समय भी उनका टिकिट काट कर सरिता बलराम सिंह बैस को पार्टी ने मौक़ा दिया था।वही अब पार्षद टिकिट में भी उनकी दावेदारी को विनोवा वार्ड से नकारना पार्टी को भारी पड़ा और उन्होंने महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

No comments

Powered by Blogger.