भाजपा ने भुलाया मुखत्यार का योगदान,सांसद ने दिया सम्मान!


पिपरियाः-भारतीय जनता पार्टी के विप्पति काल में पार्टी के आधार स्तंभ रहे क्षेत्र के क़द्दावर नेता स्व.हिम्मत सिंह मुख़्तयार को भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भूल चुकी है।भाजपा पार्टी में इन दिनो संघर्ष के साथियों को भूलने की अनूठी एवं नई परम्परा चल रही है।जिसके चलते आज-कल नींव के पत्थरों से ज़्यादा छतों की मूँडेरो को पूजा जा रहा है।यही कारण रहा की सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं सत्ताधारी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा अलग-अलग तारीख़ों में मुख़्तयार के गृह ग्राम चांदोन तो पहुँचे परंतु वह “हिम्मत दादा” के घर जाकर श्रधांजलि नहीं दे सके।दोनो ही नेता अपनी पार्टी की किसान विंग के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के पिता के देहांत उपरांत उनके निवास पर शोक समवेदना व्यक्त करने आए थे।एक समय था जब दर्शन सिंह मध्य प्रदेश में “कक्का जी” वाले किसान संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का घोर विरोध किया करते थे।परंतु समय रहते दर्शन सिंह ने पाला बदल भाजपा का दामन थामा और आज वह मुख्यमंत्री के ख़ासम ख़ास माने जाते है।जिसके चलते ही वह हर ख़ास एवं आम मौक़ों पर मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द भी दिखाई दिया करते है।इन सभी कारणो के चलते मुख्यमंत्री सपत्नीक दर्शन सिंह के घर शोक समवेदना व्यक्त करने पहुँचे थे।

संगठन ने क्यों नहीं बताया अपने नेताओ को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा हो कोई भी बड़ा नेता चांदोन आया तो वह “हिम्मत सिंह मुख़्तयार”के निवास पर शोक समवेदना व्यक्त करने नहीं पहुँचा।इसमें भाजपा संगठन की गलती दिखाई देती है।जबकि मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम कई दिन पहले भाजपा ज़िला अध्यक्ष को मिल जाता है।परंतु इसके बाद भी ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने यह बात मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं पहुँचाई की गाँव में वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत सिंह मुख़्तयार का घर भी है।जिनके परिजनों से मिल कर शोक समवेदना व्यक्त की जा सकती है।परंतु ऐसी कोई भी सूचना स्थानीय भाजपा नेताओ ने भी मुख्यमंत्री या VD शर्मा तक नहीं पहुँचाई गई।इससे साफ़ समझ आता है की भाजपा संगठन इन दिनो संघर्ष के साथियों को याद नहीं रख पा रहा है।

सांसद ने दिया सम्मान

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत सिंह मुखत्यार को उचित सम्मान देते हुए उनके गृह ग्राम चांदोन में 2 लाख रुपए की सांसद निधि से “हिम्मत दादा की मूर्ति” स्थापित करने की स्वीकृती प्रदान की है।मामले को समझने वाले आम लोगों की माने तो सांसद राव ने पूरे मामले की गंभीरता को भाँपते हुए दादू जी का सम्मान किया है।वही पार्टी खाने यह ख़बर भी है की हिम्मत दादा के पुत्र हेमराज मुखत्यार सांसद ख़ेमे के ख़ास सिपह सलाहकार है जिसके कारण भी सांसद निधि से यह राशि दी गई है।बहरहाल कारण कुछ भी हो परंतु “हिम्मत सिंह मुखत्यार”का सम्मान राव उदय प्रताप सिंह ने ही बरकरार रखा है।

No comments

Powered by Blogger.