पचमढ़ी में हुए हाईप्रोफ़ाइल हत्या कांड में हनी हुआ बरी, परंतु रहना पड़ेगा जेल में!

 



पिपरिया:-पचमढ़ी के चम्पक बंगला होटल में अपने दोस्तों के साथ घूमने आए छत्तीसगढ़ रायपुर के बड़े कारोबारी कपिल कक्कड़ की गोली मार के हत्या कर दी गई थी।हत्या का आरोप उसके साथी एवं दुर्ग निवासी करोड़पति कारोबारी हनप्रीत सिंह उर्फ़ हनी पर लगाया गया था।28 सितम्बर 2019 को रात 11:15 पर बताया गया था की दोस्तों के बीच पार्टी चल रही थी।इस हाईप्रोफ़ाइल पार्टी में दोनो का आपस में झगड़ा हो गया था।इस दौरान हनी ने अपने गनमेन धर्मपाल से कह कर कपिल को शूट करवा दिया।जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई थी।इस मामले में आज पिपरिया अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति कश्यप की अदालत ने फ़ैसला सुनाया है इसमें कारोबारी हनी सिंह को बरी करते हुए गनमेन धर्मपाल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।वही हत्या वाले दिन ही   हनप्रीत सिंह एवं धर्मपाल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया था।परिवार हनप्रीत की जमानत का प्रयास बहुत दिनो से कर रहा था।परंतु मृतक के परिजनों की आपत्ति के चलते उसे अभी तक जमानत नहीं मिल सकी थी।वही हनप्रीत के पिपरिया उप जेल में बंद रहने के दौरान मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कई तरह के चर्चे शहर में आज भी चल रहे है।

अभी रहना होगा जेल में ही
हत्याकांड में बरी होने के बाद भी अभी हनी को अभी पिपरिया उप जेल में ही रहना होगा।दरअसल कुछ माह पहले जेल में एक प्रहरी संजय दामडे के साथ कुछ बंदियों ने मारपीट कर दी थी।जिसमें हनप्रीत सिंह भी शामिल था।इस मामले में SC-ST एक्ट की धाराओ में भी मामला दर्ज किया गया है।इस मामले में हनी की जमानत नहीं हुई है।इसके चलते उसे अभी कुछ दिन जेल में ही बिताना पड़ सकते है।हनी को बाहर आने के लिए उक्त मामले में भी ज़मानत करवानी पड़ेगी।

No comments

Powered by Blogger.