Google Analytics भाजपा के बधाई फ़्लेक्स पर शरारती तत्वों ने फेंका गोबर! - Pipariya Peoples latest News update

भाजपा के बधाई फ़्लेक्स पर शरारती तत्वों ने फेंका गोबर!



पिपरिया:-शहर के सबसे व्यस्ततम मंगलवारा बाज़ार में भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए बहुत बड़ा फ़्लेक्स लगाया गया है।यह फ़्लेक्स पिछले कई दिनो से टंगा हुआ है।परंतु देर रात इस फ़्लेक्स पर किसी शरारती तत्व द्वारा गोबर फ़ेंक दिया गया है।जिस जगह पर नेताओ की फ़ोटो लगी हुई है उसी जगह पर यह गोबर फ़्लेक्स में कई चिपका हुआ साफ़ देखा जा सकता है।आसपास के कई दुकानदारों से पूछा गया तो किसी ने भी किसी को भी गोबर फेंकते हुए नहीं देखा है।वही इस फ़्लेक्स को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगवाया गया है।जिसमें अधिकांश स्थानीय नेताओ की फ़ोटो भी लगाई गई है।परंतु इस तरह से पहली बार किसी राजनैतिक दल के फ़्लेक्स पर गोबर फेंकने की घटना हुई है।जिसे लेकर कई तरह की चर्चाओ के बाज़ार गर्म है।

No comments

Powered by Blogger.