Google Analytics होशंगाबाद में मारपीट का वीडियो वायरल! - Pipariya Peoples latest News update

होशंगाबाद में मारपीट का वीडियो वायरल!

होशंगाबाद:-प्रदेश भर में बदमाशों द्वारा क़ानून व्यवस्था को भंग करने को लेकर काफ़ी संगीन आरोप पुलिस पर लग रहे है।कही आम जनता के साथ मारपीट की जा रही है तो कही गाड़ी से बांध कर घसीटा जा रहा है।कही जात पात के नाम पर पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है तो वही अब होशंगाबाद से कुछ वीडियो सामने आए है जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।जिसमें किन्नर और युवक के साथ बदमाश मारपीट कर रहे है।पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है परंतु आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।ज़िले भर में नागरिकों के घर-दुकानो में चोरी,रेत चोरी,वाहन चोरी, अवैध वसूली,हत्या,ब्लैक मेलिंग जैसे संगीन अपराध घटित हो रहे है।परंतु पुलिस इस पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रही है।जिससे नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।



No comments

Powered by Blogger.