दिग्विजय ने किया जंगी प्रदर्शन,जनहित के मुद्दे छूटे पीछे!

भोपाल।कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रीज़ एरिया में संघ के सहयोगी संस्था व्यापार भारती को पार्क की ज़मीन दिए जाने पर  जंगी विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान ज़िला कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं DIG इरशाद वली दिग्गी राजा को लगातार समझाते रहे परंतु विरोध इतना ज़बरदस्त था कि इन अधिकारियों ने कांग्रेस के हुजूम पर लाठी चार्ज एवं वाटर कैनन का उपयोग करवा दिया।इससे कांग्रेस नेताओ एवं कार्यकर्ता पानी की बौछार में जम कर गीले हो गए।



पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है की इस पार्क में स्वयं शिवराज सिंह ने पौधे लगाए है।वही RSS के दबाव में यह पार्क व्यापार भारती को दिया जा रहा है।जबकि यंहा इंडस्ट्री एरिया के मज़दूर अपना टिफ़िन खाते है।पेड़ों की छाँव में आराम किया करते है।वही इस जंगी प्रदर्शन को देखने वाली आम जनता का कहना है की काश कांग्रेस तेल की बढ़ती क़ीमतों सहित प्रदेश में हो रही गंभीर घटनाओं पर ऐसा विरोध करती तो आम जनता का कुछ भला हो सकता था।वही कांग्रेस सूत्रों की माने तो आरएसएस का नाम ज़मीन में आते ही दिग्विजय सिंह ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए यह उग्र आंदोलन किया है।

No comments

Powered by Blogger.