Google Analytics पेड़ के नीचे बैठने से मना किया विरोध करने पर चाकू से कर दी हत्या! - Pipariya Peoples latest News update

पेड़ के नीचे बैठने से मना किया विरोध करने पर चाकू से कर दी हत्या!

 



पिपरिया:-शहर से सटे ग्राम हथवाँस में युवकों के बीच हुआ विवाद हत्याकांड में तब्दील हो गया है।मंगलवार थाना टी.आई अजय तिवारी ने बताया कि सीताराम मंदिर के पास मृतक शैलेंद्र कुशवाह उम्र 20 साल आम के पेड़ के नीचे बैठ कर अपने दोस्त अमन साहू की राह देख रहा था तभी वंहा शुभम पुर्विया उम्र 21 साल एवं अज्जु अजय पुर्विया उम्र 21 साल वंहा आए और बोले कि थे यंहा क्या कर रहा है।इस बात का मृतक ने विरोध किया जिस पर मौक़े पर लड़ाई शुरू हो गई और शुभम ने अपने पास रखा चाकू निकाल कर शैलेंद्र कुशवाह के सीने में घोंप दिया।उक्त मामले में शैलेंद्र की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई है।मामले में पुलिस ने अलग अलग टीम बना कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

No comments

Powered by Blogger.