भाजपा में टिकिट ही ज़ीत की गारंटी,रोज बढ़ रहे दावेदार!



पिपरिया।नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आवंटित किया गया हैं।इसके बाद से ही सत्ताधारी दल भाज़पा में टिकिट के लिए जम कर घमासान शुरू होता दिखाई दे रहा है।दराअसल पिपरिया में इस समय कांग्रेस की ओर से कोई भी चुनौती दिखाई नहीं दे रही है।कांग्रेसी कमजोर संगठन का रोना खुद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर रोते हुए दिख जाते है।कमजोर संगठन और युवाओं का कांग्रेस पार्टी से होता मोह भंग भाजपा को अति उत्साह से लवरेज कर रहा है।इसके चलते ही अब भाजपा पार्टी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारो कि संख्या में इज़ाफा होता जा रहा हैं।कई दावेदारो ने ताल ठोंक कर टिकिट माँगना शुरू कर दिया हैं।पार्टी कि अंदर कई गुट अलग-अलग रणनिती बना कर टिकिट की जुगाड़ में लगे हुए है।पार्टी के मैदानी कार्यकर्ताओं की माने तो उनको तो पार्टी कि लिए चुनाव में वोट माँगने के काम में लगना होता है।पार्टी बहुत बदल चुकी है।अब कार्यकर्ताओं से पूछ कर टिकिट तय करने का जमाना चला गया है।पार्टी में कांग्रेसी कलचर हावी होता दिख रहा है।भाजपा में पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुणा जोशी,नीना नवनीत नागपाल,सरिता बलराम बैस,पूजा माधव अग्रवाल,संगीता गिरधर मल्ल,संध्या जगदीश अग्रवाल,ललिता पूर्वीया, पार्वती शर्मा,संगीता हरदेनिया सहित कई नाम सामने आ रहे है।वही भाजपा नेत्रियो का कहना है कि पार्टी में पूर्ण समय काम करने वाली महिलाओं को मौक़ा दिया जाना चाहिए।परंतु इसके उलट नेता पत्नियों का कहना है कि हमारे पति भी पूरे समय पार्टी का काम किया करते है।ऐसे में हम भी पारिवार सहित पार्टी की सेवा कर रहे है।जिसमें हमारे त्याग को भी देखना चाहिए।वही भाजपा सूत्रों की माने तो इन सभी नामो में भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल की पत्नी पूजा अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।बताया जा रहा है कि माधव ने संघ और पार्टी के अपने उच्च नेताओ से सलाह ले  ली है।जंहा से उनको हरी झंडी भी मिल चुकी हैं।यदि सब कुछ ठीक रहा तो भाजपा में पूजा माधव अग्रवाल की दावेदारी सबसे मजबूर मानी जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.